आपसी भाईचारे और एकता संदेश रक्तदान शिविर: जीएस बब्बर

सहारनपुर – भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव को समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन राष्ट्रहित व समाजहित के लिए संकल्पब( एनजीओ ‘‘वी सर्व इण्डिया’’ द्वारा आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन तथा मुख्य अतिथि के रुप में माननीय सांसद सहारनपुर श्री फजुलुर्रहमान द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर विश्वम्भर सिंह द्वारा तथा सफल संचालन वीर हुकमचन्द द्वारा किया गया। सर्व प्रथम इस अवसर पर वी सर्व इण्डिया के संस्थापक अध्यक्ष जी.एस.बब्बर एवं राष्ट्रीय महासचिव अवतार सिंह गिल, चेयरमैनः अमरकांत राणा, गुलशन निरंकारी, वीर अजय बिरला, संजीव कर्णवाल, कोषाध्यक्षः रियाज हैदर रिजवी, सचिव: मौज्जम, चेयरमैन आईटी अम्मार आबदी, सुलतान अहमद, गगनदीप तथा वीर विनोद ढिलोड़ ने संयुक्त रुप से भगवान वाल्मीकि जी के चित्र सम्मुख माल्यार्पण कर नितनेम, शब्द-कीर्तन का आनन्द लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सांसद सहारनपुर श्री फजुलुर्रहमान ने कहा कि वी सर्व इण्डिया द्वारा भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव को समर्पित रक्तदान शिविर का अयोजन किया गया जो सम्पूर्ण भारत में प्रथम बार किया गया है। ऐसा आयोजन पहले कभी नहीं किया गया। उक्त एनजीओ मानवता की सेवा के साथ-साथ हर धर्म वर्ग के लोगों को साथ जोड़ने का कार्य कर रही है। जिससे समाज को एक अच्छा संदेश जाता है। भविष्य में भी उक्त एनजीओ देश और समाज के लिए हर प्रकार से सेवा कार्य करती रहे।
एनजीओ के संस्थापक अध्यक्ष जीएस बब्बर तथा महासचिव अवतार सिंह गिल ने संयुक्त रुप से कहा कि राष्ट्रहित व समाजहित के लिए संकल्पब( एनजीओ ‘‘वी सर्व इण्डिया’’ देश के सभी धर्म, वर्ग तथा जातियों में आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देता है। इसी श्रंृख्ला में आज एनजीओ द्वारा भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव को समर्पित एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भगवान वाल्मीकि जी के मानवता को समर्पित संदेशों को हम सभी अपने जीवन में धारण करें। उन्होंने कहा कि रक्त की कमी से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु न हो इसी संकल्प के लिए एनजीओ आगामी भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने के लिए अग्रसर रहेगी। इस शिविर में सभी धर्म के रक्तदाताओं ने समाज एवं जरुरतमंदों की मद्द के लिए जो पुनीत कार्य किये हैं वो सराहनीय है। इसी श्रृंख्ला को आगे बढ़ाते हुए शिविर में अतिथियों एवं रक्तदाओं को एनजीओ द्वारा सम्मान पत्र भी वितरित किये गये।
प्रोग्राम चेयरमैन वीर हुकमचन्द ने कहा भगवान वाल्मीकि केे प्रकटोत्सव को समर्पित रक्तदान शिविर एकता और भाईचारे का संदेश दे रहा है। श्री हुकमचन्द ने बताया कि विधिविधान से सर्व प्रथम नितनेम का पाठ आयोजित किया गया। मंत्रोच्चार, प्रार्थना व प्रसाद वितरण कर शिविर का शुभारंभ किया गया। सभी धर्मप्रेमियों व अन्य समाज से आये अतिथियों का सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश यादव, सत्यपाल प्रधान,राकेश चन्द्रा,नानूराम,सतीश आदिवाल, अवतार सिंह मिगलानी, राकेश बहोत्रा, राजकुमार बिरला, मौ. गुलशेर, स. गुरविन्दर सिंह बजाज, मौ. इसरार, श्रीमति रश्मि टेरंेस, श्रीमति अनुपमा महाजन, स. रणजीत सिंह, सैयद रहमान, गुलबहार गुर्जर, मदनपाल,चौ. तिलकराज, बृजमोहन सूद, सुरेन्द्र पटवारी, गौरव चौहान, सतीश ढिलोड, सतीश प्रधान, सुलेख प्रधान, विश्वास घावरी, प्रवीन सिंह, सोमनाथ सुधा, श्रीमती मुन्नी घावरी, श्रीमती पूनम घावरी, श्रीमती विद्या ढिलोड, श्रीमती रचना, अंकित राज, निरंजन घांवरी, सोनू बिरला एडवोकेट, विनोद घावरी, सुन्दर ढिलोड, प्रेम घावरी, रोहित सूद, विजय ढिलोड, मनोज एडवोकेट, संदीप एडवोकेट, बलबीर कांगड़ा, कर्मवीर,विनोद वैद्य, राजकुमार ढिलोड, संजय सूद, सोनू राजोरिया, विश्वास कांगड़ा, पारस राज, मनीष गाबा, जतिन नारंग, खालिद कुरैशी, अनूप कल्याण, फ्रांसेस जेम्स, परवेज आलम सिद्दीकी आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।