आग से जलकर महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

बरेली। आग से जलकर एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। मायके बालो ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली के सिविल लाइंस निवासी कामिनी पुत्री कौशल का विवाह चार वर्ष पूर्व का थाना भुता क्षेत्र के गांव दासपुर निवासी राजीव के साथ हुआ था। कामिनी के मामा दयाशंकर ने बताया कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे मायके से दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार की रात उसके ससुराल के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि उनकी भांजी आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गई है। सूचना मिलने पर उसके मायके के लोग ससुराल पहुंच गए। परिवार वालों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद से ही उसके ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने उसे आग लगा कर मार दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शादी के चार साल बाद भी महिला की कोई संतान नहीं थी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।