आईजी के आदेश पर भी शाही पुलिस ने दर्ज नही किया केस

मीरगंज, बरेली। मीरगंज क्षेत्र के थाना शाही के गांव दुनका के पत्रकार जितेंद्र रस्तोगी ने आईजी राजेश पाण्डेय द्वारा तीन दिन पहले दिए गए आदेश पर शाही पुलिस ने केस दर्ज नही करने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि पीड़ित जितेंद्र बरेली से प्रकाशित एक अखबार के संवाददाता है। जितेंद्र ने बताया कि 31 जनवरी 2021 को तीसरे पहर तीन बजे उसके पुत्र अभिषेक की ससुराल के दस-बारह लोग घर मे घुस आये। महिलाओं के साथ अश्लीलता कर मारपीट की। पीड़ित बीच-बचाव करने गया तो उसे भी पीट दिया। पीडित ने थाना शाही मे तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। बाद मे एक फरवरी को सीओ मीरगंज को शिकायती पत्र दिया। सीओ ने थानाध्यक्ष को जांच कर कार्यवाही करने का आदेश दिया। पीड़ित दोबारा 26 फरवरी को सीओ से मिला लेकिन फिर भी सुनवाई नहींं हुई। 27 फरबरी को थाना समाधान दिवस मे रिपोर्ट दर्ज करने को प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज नही की। परेशान होकर पीड़ित ने 3 मार्च को आईजी बरेली रेंज राजेश पांडेय से मिलकर आपबीती बताई। उन्होंने थानाध्यक्ष शाही को फोन कर पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज करने को कहा और लिखित आदेश भी भिजवाया लेकिन थानाध्यक्ष शाही द्वारा तीन दिन बीतने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नही की है। प्रभारी निरीक्षक शाही अश्वनी कुमार ने बताया कि अभी आईजी साहब का आदेश नहीं आया है। आदेश मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।