अश्लील वीडियो वायरल व जान से मारने की धमकी देकर महिला से किया दुष्कर्म

बरेली। बदायूं की एक महिला ने पति के दोस्त पर अश्लील वीडियो वायरल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर महिला के तीन माह के बेटे को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने अब मामले की शिकायत एसएसपी से की है। एसएसपी ने भोजीपुरा पुलिस को जांच के आदेश दिए है। आपको बता दें कि बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि भोजीपुरा थाना क्षेत्र के जादोपुर में निवासी उसके पति के दोस्त का घर पर आना-जाना था। एक दिन पति के दोस्त ने नहाते हुए उसका वीडियो बना लिया। उसके बाद ब्लैकमैल करके कई बार उसके साथ संबंध बनाए। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे सैदपुर हॉकिंग्स के एक मकान में दो माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर तीन माह के बेटे को जान से मारने की धमकी दी। महिला किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। पति को घटना की जानकारी दी तो उसने बदनामी के डर से पुलिस मे शिकायत करने से इंकार कर दिया। उसके बाद पीड़िता अपने मायके में रहने लगी। 30 मार्च को कुतुबखाना बाजार में खरीदारी करने के लिए गई थी। इसी बीच आरोपी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और जबरन अपने साथ ले जाने लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हुए तो आरोपी भाग गए। शुक्रवार को महिला ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।