अमित शाह का राजस्थान दौरा: कहा 2018 का चुनाव परिवारवाद के खिलाफ

जयपुर/राजस्थान- साल 2018 का चुनाव परिवारवाद के खिलाफ चुनाव है। नरेंद्र मोदी को चुनने का चुनाव है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज बुधवार को जयपुर में युवाओं को संबोधित करते हुए कही। शाह ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की प्रशंसा करते हुए कहा कि राजस्थान में हर व्यक्ति तक विकास पहुंचा है। शाह ने संबोधन के बाद एक सवाल के जवाब में कहा कि हम भव्य राम मंदिर बनवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

200 विधानसभा के युवाआें से किया संवाद:-
एक दिन के राजस्थान दौरे पर आए शाह ने जयपुर के टैगोर पब्लिक स्कूल से प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों के युवाओं को संबोधित किया। इस संवाद कार्यक्रम का नाम ‘युवां री बात अमित शाह रे साथ’ रखा गया। कार्यक्रम के जरिए शाह राज्य के करीब 2 लाख युवाओं से सीधी बात की। शाह ने वसुंधरा की जमकर प्रशंसा की।
उन्होंने कहा, राजस्थान में 4 हजार का बजट छोड़कर कांग्रेस गई थी उसे 2 लाख 12 हजार करोड़ तक पहुंचाने का काम वसुंधरा सरकार ने किया। राजे ने बहुत काम किया है और उसका उन्होंने 50 प्रतिशत भी प्रचार नहीं किया। भाजपा आज देश के 19 राज्यों में मोदी जी के नेतृत्व में जनता के कल्याण में लगी है। देश की सुरक्षा को सुदृढ़ करने में लगी है और देश का सम्मान विश्व में बढ़ाने में लगी है।
यह काम सिर्फ मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ही कर सकती है शाह ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी को हटाने का नारा दिया और गरीब को हटाने का काम किाय। शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा, राहुल बाबा दिन में सपने देखने लगे हैं, लेकिन 2014 से जब से मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं देश के चुनावी इतिहास को उठाकर देख लो कांग्रेस पार्टी को दूरबीन लेकर ढूढ़ना पड़ रहा है।

अरे बैठ जा सुनता नहीं:-
शाह बोलने के लिए आए तो कुछ युवा खड़े होकर नारे लगाने लगे। इस पर वे उनसे बैठने की अपील की। सब बैठ गए, लेकिन एक युवक खड़ा रहा तो शाह ने डांट लगाते हुए कहा, अरे बैठ जा सुनता नहीं। शाह ने कहा कि नारों से चुनाव नहीं जीते जाते हैं।

सवाल-जवाब:-
प्रश्न – यह परंपरा रही है कि यहां एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस की सरकार बनती रही है। क्या आप इस परंपरा को तोड़ पाएंगे?
उत्तर – पांच साल में राजस्थान सरकार व केंद्र की मोदी सरकार ने हर घर में विकास पहुंचाने का काम किया है। इस बार जनता भाजपा सरकार लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रश्न – राजस्थान सूफियों की धरती है। वन रैंक वन पेंशन योजना आपकी सरकार ने लागू की है।
उत्तर – 70 साल से जवान इसकी मांग कर रहे थे। मगर कांग्रेस सरकार ने इसे पूरा नहीं किया। नरेंद्र मोदी सरकार आनेके एक साल में ही हमने 8 हजार 800 करोड़ रुपए का प्रावधान कर इसे लागू किया। जो जवान सीमा पर खड़ा रहता है उसे अपने परिवार की चिंता नहीं करनी पड़ी, उसके लिए हमने काम किया है। आधुनिक हथियार, भोजन और आवास की व्यवस्था की।

प्रश्न- राम मंदिर को लेकर भाजपा क्या कर रही है।
उत्तर – हम भव्य राम मंदिर बनवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। पुराना मामला है। हम चाहते हैं
प्रश्न- बढ़ती जीडीपी के साथ युवाओं के लिए आपकी क्या योजना है।
उत्तर- शाह ने आंकड़े गिनाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के समय में विकास दर 8.3 हो गई है। कांग्रेस के समय में यह काफी कम थी। जहां तक रोजगार देने की बात है तो यह आर्थिक गति देकर ही सृजित किया जा सकता है। मोदी सरकार स्टार्ट अप, जैसी अनेक योजनाएं लाई। कांग्रेस के समय नारे लगे, काम नहीं हुई। कांग्रेस के समय 4.4 की विकास दर थी। इसे वो काफी प्रशंनीय मानते हैं।
फिलहाल अमित शाह रोड शो करने बीकानेर पहुंच चुके है जहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।