अमित शर्मा बने दिव्यांग प्रकोष्ठ के ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक

बरेली। भारतीय जनता पार्टी ने दिव्यांग प्रकोष्ठ ब्रजक्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक मनोनीत किए जाने पर अमित शर्मा ने प्रदेश संयोजक डॉ उत्तम ओझा, सह संयोजक डॉ अरविंद त्रिपाठी व भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। क्षेत्रीय संयोजक अमित ने बताया कि देश की कुल आबादी मे 03 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग जनों की भागीदारी के नाते सरकारों की भी यह जिम्मेदारी है कि वे दिव्यांग जनों के कल्याण में काम करे। इसी क्रम मे भारतीय जनता पार्टी ने एक अलग प्रकोष्ठ का निर्माण कर कार्यकर्ताओं की एक टीम सेवा कार्यों के लिए तय की है। क्षेत्रीय संयोजक के नाते ब्रज क्षेत्र के सभी 16 जिलों में दिव्यांग जनों के कल्याण के लिए कार्यकर्ता काम करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र दिव्यांग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अमित शर्मा मनोनीत होने पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।