अमर सिंह के पैतृक घर में खुलेगा आरएसएस का कार्यालय

आज़मगढ़ – बहु चर्चित नेता अमर सिंह के तरवां क्षेत्र स्थित पैतृक घर को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की संस्था सेवा भारती को दिए जाने की चारो तरफ चर्चा है। लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या उन्होंने करोड़ों की संपत्ति संस्था को दान कर दी है लेकिन करीबी जानकारों की मानें तो घर पर केवल कार्यालय खुलेगा। इसे न तो दान किया गया है न ही किराए पर दिया है। घर के अलावा पीछे पोखरा व भूमि भी है। बताया जा रहा है कि यह घर काफी आलिशान है लेकिन यहाँ अमर सिंह व्यस्तता के चलते कम ही आ पाते हैं। साल दर साल इसके रख रखाव में लाखों खर्च होने के बाद भी कुछ कसार रह जाती है। संस्था के कार्यालय खुलने से घर की देखभाल ही उद्देश्य है।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।