अब गाजीपुर को जल्द हवाई सेवा से जोड़ सकते है मनोज सिंन्हा

ग़ाज़ीपुर- अपने विकास कार्यों से जनपद गाजीपुर को एक अलग पहचान दिलानें वाले स्थानीय लोकसभा सदस्य और केंद्रीय रेल व संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा जल्द ही गाजीपुर वासियों को एक बड़ी सौगात दे सकते है। विकास पुरुष नाम से विख्यात हो चुके मनोज सिन्हा ने सड़क, रेल, जल यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के बाद अब गाजीपुर को “हवाई सेवा” से भी जोड़ने वाले है। जिसके सापेक्ष कल दिल्ली में केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु से काफी लंबी चर्चा की। केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभाकर ने अपने ट्वीटर से मनोज सिन्हा के साथ वार्ता के दौरान की तस्वीर को साझा करते लिखा है कि मनोज सिन्हा के साथ गाजीपुर में हवाई अड्डे से सम्बंधित नागरिक उड्डयन मुद्दों पर चर्चा की गयी। उन्होंने आगे लिखा कि इस कार्य को आगे की आवश्यक कार्यवाही के लिए नागर विमानन मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। निश्चित रूप से इस हवाई सेवा की शुरुवात से गाजीपुर के विकास को एक नई उड़ान मिलेगी।

रिपोर्ट-:प्रदीप दुबे गाजीपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।