अनियंत्रित बस की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत

बिहार- वैशाली(हाजीपुर) जिले के महुआ ताजपुर सड़क मार्ग पर मंगलवार को अनियंत्रित बस की चपेट में आने से एक चार वर्षीय लड़की की मौत घटनास्थल पर हो गई।वहीं इसी बस की छत से गिरने से एक 26 वर्षीय युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल है।जानकारी के अनुसार 4 वर्षीय स्नेहा कुमारी पातेपूर के मालपुर निवासी अरविंद साह की पुत्री बताई गई है।वहीं रोषरा निवासी 26 वर्षीय बबलू कुमार को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया है।घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर लगभग चार पाँच घंटे तक हंगामा किया. स्थानीय बीडीओ ने परिवारिक लाभ योजना से मृतक के परिजनों को 20 हजार ,स्थानीय मुखिया ने कबीर अंतेष्टि योजना से 3000 रूयया परिजनों को दिया.बस को स्थानीय पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पुछताछ शुरू कर दी है।घटना महुआ ताजपुर सड़क मार्ग के मालपुर दुर्गा स्थान के समीप घटी थी।
-नसीम रब्बानी ,पटना/ बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।