अघोषित कटौती से उपभोक्ता त्रस्त:विद्युत विभाग मस्त

कुशीनगर- विद्युत विभाग की मनमानी से गुरवलिया उपकेंद्र के उपभोक्ता आजिज हैं। निर्धारित शेड्यूल में अघोषित कटौती से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने तत्काल समस्या से निजात दिलाने की मांग करते हुए अन्यथा की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है। बताते चलें कि बरवाराजापाकड़ स्थित 132/33 केवीए उपकेंद्र से गुरवलिया के अलावा पडरौना, कुबेरस्थान, जरार, तमकुहीरोड, तमकुहीराज, सरगटिया, तरयासुजान व दुदही स्थित 32/11 केवीए उपकेंद्र के पोषक फीडरों को भी आपूर्ति मिलती है। जिसमें पडरौना जिला मुख्यालय होने के चलते व तमकुहीरोड, तरयासुजान, तमकुहीराज तथा दुदही आपूर्ति के समय कटौती मुक्त घोषित कर दिया गया है। जनपद में कहीं भी ओवरलोड होने की दशा में सारनाथ कंट्रोल से आपूर्ति के निर्धारित शेड्यूल में गुरवलिया की आपूर्ति घंटो बाधित कर दी जाती है और यह नित्य प्रतिदिन होता है। इससे गत एक सप्ताह से उपभोक्ताओं को महज 8-10 घंटे ही आपूर्ति मिल पा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति के निर्देश का उल्लंघन कर विभाग सरकार की छवि को खराब करने का प्रयास कर रहा है तथा इससे उपभोक्ताओं में शासन, प्रशासन तथा विभाग के प्रति आक्रोश है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय पासवान, पंकज कृष्ण शास्त्री, संजय सिंह, अरविंद पाठक, भुआल गोंड, आदि ने
तत्काल समस्या से निजात दिलाने की मांग करते हुए अन्यथा की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है।
– अंतिम विकल्प न्यूज के लिए जटाशंकर प्रजापति की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।