अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारियों व कर्मचारियों की हुई नोकझोंक

बरेली। शहर में जाम की समस्या से निजात पाने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम नींद से जाग गया है। यही वजह है कि बीते कुछ दिनों से नगर निगम उत्क्रमण के खिलाफ अभियान चला रहा है। हालांकि अतिक्रमण हटाने के बाद निगरानी न होने से कुछ दिन बाद फिर से अतिक्रमण हो जाता है। सोमवार को नगर निगम ने सिकिलापुर चौराहे पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया तो इलेक्ट्रिकल और फर्नीचर व्यापारियों ने इसका विरोध किया। दौरान नगर निगम कर्मचारियों और व्यापारियों के बीच काफी नोकझोंक भी हुई। नगर निगम कर्मचारियों ने व्यापारियों का विरोध दरकिनार करके बाद में अतिक्रमण हटाया गया। नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी ललितेश सक्सेना और अतिक्रमण टीम प्रभारी जयपाल सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निगम के पीछे टैक्सी स्टैंड से अभियान की शुरुआत हुई। इसके बाद रोडवेज स्टैंड और सिकिलापुर के अंदर स्थित फर्नीचर मार्केट तक अतिक्रमण हटवाया गया। टीम को देखकर व्यापारी अपना सामान हटाने लगे। कुछ का सामान नगर निगम ने जब्त कर लिया तो व्यापारी विरोध करने लगे। इस पर कर्मचारियों और व्यापारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। हालांकि पुलिस बल होने की वजह से व्यापारी शांत हो गए। इसके बाद नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाया। नगर निगम अभियान चलाता है लेकिन उसकी मां ने ट्रेन ना होने से दुकानदार फिर से सड़कों पर कब्जा जमा लेते हैं और उन पर सामान सजा देते हैं। इसकी वजह से लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।