राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराने वालों को चुनाव में ठुकरा दो- केशव प्रसाद मौर्य

बरेली। मंगलवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के युवा सम्मेलन मे विपक्ष पर जोरदार हमला किया। कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेताओं को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने का निमंत्रण दिया था। यह नहीं पहुंचे। निमंत्रण ठुकरा दिया। ऐसे लोगों को लोकसभा चुनाव में ठुकराने का मौका है। केशव प्रसाद मौर्य ने धर्म आधारित आरक्षण लागू करने वालों को सबक सिखाने का ऐलान भी किया। बदायूं रोड जिला कुंवर रिसोर्ट में मंगलवार को युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के तमाम कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में हिस्सा लिया। इंडी गठबंधन टांय-टांय फिस्स हो गया है। गप्पू और पप्पू की जोड़ी फेल हो गई है। इस देश की सम्पत्ति का सर्वे कराने वालों के मन में क्या जहर भरा हुआ है। लोगों को सब मालूम है। अभी कर्नाटक में आरक्षण का मानक कांग्रेस ने खड़ा किया है। जिसमें ओबीसी का आरक्षण छीन कर मुसलमानों को देने का काम किया है। केशव प्रसाद ने सपा और कांग्रेस पर लगातार हमले किए। सपा को गुंडो की पार्टी बताया। कहा, 2014 में मोदी ने जो कहा उसको 19 में पूरा किया। 2019 के चुनाव में धारा 370 हटाने का वादा किया था। उसको भी पूरा किया। 2024 के चुनाव में विकसित भारत का संकल्प लिया है। केशव ने 400 सीट जीतने पर पाक अधिकृत कश्मीर में तिरंगा फहराने का ऐलान भी किया। बोले, 400 सीट आने पर संविधान को नहीं बल्कि राहुल और अखिलेश के भविष्य को खतरा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।