अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर घायल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाईवे के बहगुल नदी के पास ठाकुर ढाबा के सामने बरेली से मीरगंज की तरफ जा रहे बाइक सवार को अज्ञात बाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई और पीछे बैठा एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से मृतक को पोस्टमार्टम हाउस बरेली भेज दिया और घायल को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव सतुईया खास निवासी रंजीत कुमार किसी काम से मीरगंज जा रहे थे। नेशनल हाईवे के बहगुल नदी के पास ठाकुर ढाबा के सामने अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। उसका एक साथी भोले भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *