अग्निकांड के बेसहारा पीड़ितों की मदद करने खुद पहुंचे पूर्व मंत्री

गाजीपुर- अग्निकांड पीड़ितों की व्यथा सुनते ही पूर्व पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह खुद को रोक नहीं पाए और पीड़ितों का हाल जानने जा पहुंचे। इस दौरान आग की चपेट में आने से अपना सब कुछ गवा चुके ग़रीब परिवारों की मदद भी की। मालूम हो कि जमानियां कोतवाली क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव में बुधवार की रात्रि में अज्ञात कारणों से तीन रिहायशी झोपड़ी में आग लगने से चार मवेशियों की मौत हो गयी थी।वही दो मवेशी गंभीर रूप से झुलस गये थे और रिहायशी घोपडी में रक्खा घर गृहस्थी का सारा सामान भी जलकर राख हो गया था। बताया जा रहा है कि गांव निवासी राजीव बिंद पुत्र रूपा बिंद के रिहायशी झोपड़ी में अचानक आग लग गया।जब तक परिजन और ग्रामीण आग को बुझाते तब तक आग की तेज लपटों ने बगल के महेश व सहदेई देवी के झोपड़ी को भी अपने आगोश में ले लिया।ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।लोग हैण्डपंप के सहारे पानी भर के आग को बुझाने में जुट गए।घंटो कड़ी मेहनत के बाद ग्रामीण आग पर काबू पाये लेकिन तब तक आग ने सब कुछ राख कर दिया था।आगलगी की इस घटना से राजीव बिंद की एक भैंस ,एक गाय व बछिया व एक बकरी जल कर मर गयी थी।वही एक भैंस व एक बकरी झुलस गई है।साथ ही घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।वही महेश व सहदेई देवी का भी झोपड़ी में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया।अगलगी की इस घटना से तीनो परिवार के लोग ठंड के मौसम में बेघर हो गए है।घर की महिलाओं का रो रो कर बुरा हाल है।इस दौरान कसेरा गांव के बिंद बस्ती में आगलगी की सूचना पाकर शुक्रवार की शाम मौके पर पहुच कर पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने पीड़ित परिवार को ढाढस बढ़ाया और तत्काल साड़ी व कम्बल आदि देकर पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद देने का भरोसा दिया।

रिपोर्ट-:प्रदीप दुबे गाजीपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।