अखिल भारतीय हिन्दू शक्ति दल के मण्डल अध्यक्ष बने सत्यपाल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। अखिल भारतीय हिन्दू शक्ति दल के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुनीत त्रिवेदी ने सर्व सहमति से सत्यपाल गंगवार को सनातन धर्म की रक्षा के लिए बरेली मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस दौरान नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष ने दल की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। मनोनीत अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका वह भली भांति निर्वहन करेंगे। दल की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएंगे। हिन्दुओ को एक धागा में बांधकर उनकी रक्षा के लिए कार्य करके उनका उत्पीड़न रोकने का काम पूरी ईमानदारी के साथ करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर उनके शुभ चिंतकों ने उन्हें बधाई दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।