अंतराष्ट्रीय योगा दिवस पर योग कार्यशाला का किया ऑनलाइन संचालन

बरेली- अंतराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर अमन एनजीओ एवं आरवी एनजीओ ने संयुक्त रूप से योग कार्यशाला का ऑनलाइन संचालन किया। अमन एनजीओ के प्रबंधक सचिव अभिजीत सक्सेना ने बताया कि योग के द्वारा हम अपनी जीवन को रोगों से मुक्त कर सकते हैं और यह हमारी इम्युनिटी बढ़ाने में भी सहायक है। वहीं आरवी एनजीओ की प्रबंधक सचिव अदिति तिवारी ने कहा कि योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करके हम शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर रोगमुक्त रह सकते है। सुन्दरम योगशाला के योग गुरु पवनेश यादव द्वारा यह कार्यशाला संपन्न की गयी और उन्होंने योग से होने वाले लाभों की जानकारी दी।

इसमें मुख्य रूप से अमन एनजीओ के संस्थापक अध्यक्ष राशि वर्मा संस्थापक सचिव अभिजीत सक्सेना संस्था सदस्य आशीष सक्सेना जिला महिला अध्यक्ष आशी सिंह संस्था संरक्षक प्रधानाचार्य डॉ एस पी पांडे शिक्षक संजय सिंह शिवम यादव दीपा सक्सेना सहायक अध्यापिका प्राथमिक नम्रता वर्मा डॉक्टर हीरामणि राजीव सिन्हा दीपक सक्सेना सर्वेश कुमारी अभिषेक पाल आरवी एन०जी०ओ० के अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद माहेश्वरी, प्रबंधक सचिव अदिति तिवारी, कोषाध्यक्ष ऋषभ तिवारी, उपाध्यक्ष कमल माहेश्वरी, एवं संस्था के सदस्य गौरव माहेश्वरी, राम भारद्वाज, शोभित, रोहित आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।