सहकारिता का लाभ गरीब, वंचित और किसानों के उत्थान पर जोर

बरेली। सहकार भारती के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का शनिवार को केशव कृपा कार्यालय मे शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी, विशिष्ट अतिथि श्रुति गंगवार और एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसमें बरेली मंडल के विभिन्न जिलों से पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी ने कहा कि सहकारिता का उद्देश्य किसानों और कमजोर वर्गों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है। वर्ष 1904 में देश में पहला सहकारिता कानून बनाया गया था। वक्ताओं ने कहा कि सहकारिता का लाभ गरीब, वंचित और शोषित वर्ग तक पहुंचना चाहिए। कार्यकर्ताओं को संस्कार, संगठन और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग पहुंचाने का संदेश दिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी छत्रपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष धारा सिंह एडवोकेट, प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे, विभाग प्रमुख दिग्विजय सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *