मजदूर पिता के बेटे अरविंद का लोको पायलट पद पर चयन, किया सम्मानित

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। सीमित संसाधनों के बीच मेहनत और लगन से पढ़ाई कर नौगवां निवासी अरविंद मौर्य ने लोको पायलट पद पर चयन हासिल कर परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया। इज्जतनगर मंडल मे चयन होने पर यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज में प्रबंधक रमन कुमार जायसवाल और प्रधानाचार्य जसवीर सिंह ने फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर अरविंद का सम्मान किया। अरविंद ने कक्षा चार से 12वीं तक की पढ़ाई इसी विद्यालय से की। वर्ष 2017 मे इंटरमीडिएट में उन्होंने 79 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।विद्यालय परिवार के अनुसार वह शुरू से ही अनुशासित और मेधावी छात्र रहे हैं। अरविंद ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उनके पिता ऋषिपाल मौर्य मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। करीब 15 वर्ष पहले वह साइकिल से बरेली के शास्त्री मार्केट स्थित मेडिकल एजेंसी में काम करने जाते थे। वर्तमान में परसाखेड़ा की प्लाईवुड फैक्टरी में मजदूरी करते हैं और आज भी साइकिल से ही काम पर जाते है। बेटे की सफलता पर पिता ऋषिपाल और मां रूपा मौर्य भावुक नजर आए। विद्यालय प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने अरविंद की उपलब्धि को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *