ससुराल मे विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का लगाया आरोप

फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव पचौमी मे एक विवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष वालों ने महिला की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर जांच कराने की मांग की है। साथ ही दो बच्चों की हत्या का आरोप भी लगाया है। जानकारी के अनुसार थाना कैंट क्षेत्र के गांव परगवां मे महिला की मायकों वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए फरीदपुर थाने मे शिकायत की है। आरोप है कि महिला की शादी के बाद से धीरे धीरे ससुराल वाले लता को प्रताड़ित करने लगे थे। इस बीच लता ने दो बेटों को जन्म दिया था। जिसमें पहले बेटे को ससुरालियों ने पैदा होने के बाद ही मार डाला और वही दूसरे बेटे को पैदा होने के करीब सात महीने बाद मार दिया। परिजनो ने बताया कि बीते दिन लता के ससुराल के पास रहने वाले एक परिचित का उनके पास फोन आया कि लता की मौत हो गई है। जब परिवार वाले ससुराल पहुंचे तो लता का शव जमीन पर पड़ा मिला था। वही उनका कहना है कि लता के गले पर निशान बने हुए थे इसलिए मायके वालों को शक है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। वही सभी ससुराली उसका शव छोड़कर फरार हो गए थे। थाना कैंट क्षेत्र के गांव परगवां के रहने वाले जसवीर सिंह कश्यप ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन लता की शादी थाना फरीदपुर क्षेत्र के पचौमी निवासी रिंकू से साल 2020 में कोविड लॉकडाउन के दौरान की थी। रिंकू मजदूरी करता है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *