सपा सांसद के जन्मदिन पर सपा नेता खून से लिखा- संविधान जिंदाबाद, पीडीए जिंदाबाद

बरेली। बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने मैनपुरी की सपा सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन मनाया। महिला सशक्तिकरण की प्रतीक के रूप मे सांसद का जन्मदिन जरूरतमंदों को कंबल और भोजन वितरण कर मनाया गया। इस बीच कार्यकर्ताओं ने केक भी काटा। सपा पदाधिकारी संजीव सक्सेना ने सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन पर खून से संदेश लिखा। सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप की मौजूदगी में प्रभा टॉकीज के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह पटेल ने जरूरतमंदों को कंबल बांटे। इस बीच कार्यकर्ताओं ने केक भी काटा। बिथरी चैनपुर विधानसभा के ग्राम अभयपुर में सुनीता पाल ने विधायक अताउर रहमान की मौजूदगी में केक काटा। सपा की प्रदेश कार्यकारणी में विशेष आमंत्रित सदस्य संजीव कुमार सक्सेना ने सपा सांसद के जन्मदिन पर अपने खून से 47 बार संविधान जिंदाबाद, पीडीए जिंदाबाद लिखा। उनके साथ सपा के जिला उपाध्यक्ष हैदर अली आदि मौजूद रहे। जिला अस्पताल मे भी सपा की महिला इकाई ने मरीजों के तीमारदारों की सेवा की और चाय, खाना और खीर का वितरित किया। जिलाध्यक्ष स्मिता यादव, जिला महासचिव डॉ. दीक्षा सक्सेना, समर्पण संस्था के अध्यक्ष दिलीप कुमार अग्रवाल, समाजसेवी सौरभ खन्ना शामिल रहे। वही दूसरी ओर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव के पिछले दिनों निधन की वजह से शोक के चलते लखनऊ व अन्य कई जगहों पर डिंपल यादव का जन्मदिन नही मनाया गया था। इसके बाद भी बरेली मे केक काट जन्मदिन मनाए जाने पर चर्चा बनी रही। जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप का कहना है कि जन्मदिन सादगी से मनाया गया। इस बीच जरूरतमंदों को खाना और कंबल बांटे गए। कुछ कार्यकर्ता जोश में केक ले आए होंगे जोकि काट दिया गया होगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *