सपा कार्यकर्ताओं ने उन्नाव पीड़िता की मौत पर दुख प्रकट कर किया धरना प्रदर्शन

चन्दौली- खबर यूपी के चन्दौली जनपद से जहां अलीनगर के चकिया तिराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने उन्नाव पीड़िता की मौत पर दुख प्रकट कर धरना प्रदर्शन किया। और पीड़ित परिवार को समूचित न्याय दिलाने की मांग की। समाजवादी के कार्यकर्ताओं व खादी ग्रामोद्योग बोर्ड पूर्व सदस्य संतोष यादव ने पीड़िता
के प्रति दुख व्यक्त करते हुए ऐसी घटनाओं को देखते हुये दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा
दिलाने का कानून बनाने का मांग किया उन्नाव की इस घटना के बाद ऐसी कार्रवाई हो कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं की तरफ़ बुरी नज़र डालने वाले लोग भय से कांप उठे। उन्नाव की
घटना से जुड़े जो भी पुलिस व प्रशासन दोषी पाए जाते हैं उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए। इस दौरान धरना स्थल पर दो मिनट
मौन रहकर पीड़िता के प्रति शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान संतोष यादव, बिनोद पासवान, संजय यादव, गुड्डू यादव एव समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रंधा सिंह चन्दौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।