संदिग्ध परिस्थितियों मे महिला की मौत, लगाया हत्या का आरोप

बरेली। जनपद के थाना इज्जतनगर क्षेत्र मे संदिग्ध परिस्थितियों मे महिला की मौत हो गई। ससुराल वालों पर उसकी हत्याकर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के परिवार की तरफ से ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दे कि थाना इज्जतनगर की शिकारपुर निवासी शब्बीर खान की 20 वर्षीय बेटी राजिया ने वही के रहने वाले कासिम से दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज न लाने का ताना देने लगे और उसको प्रताड़ित कर मारते पीटते थे। जिसको लेकर उसने अपने मायके मे भी बताया था। ससुराल वाले दहेज में कार की मांग कर रहे थे। जिसके बाद शुक्रवार की सुबह तड़के उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। परिवार वालों का आरोप है उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया। उसके बाद उसके ससुराल वाले फरार हो गए। इस मामले मे महिला के परिवार की तरफ से ससुराल वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *