शैक्षिक समस्याओं पर हुई परिचर्चा और मंथन

*लेंगुएज एंड लर्निंग फाउंडेशन की नोडल सुश्री मेनका एवं ए.आर.पी. अवनीश यादव ने किया कंपोजिट स्कूल नवादा बिलसंडी का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण

बरेली। गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी शिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भाषा एवं अधिगम फाउंडेशन की ब्लॉक एकेडमिक कोऑर्डिनेट मेनका तथा ए.आर.पी. (गणित) अवनीश यादव ने कंपोजिट स्कूल नवादा बिलसंडी, विकास क्षेत्र फरीदपुर का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों का गहन अवलोकन किया तथा सभी शिक्षकों के साथ संवाद स्थापित कर शिक्षण की गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की। राज्य पुरस्कृत शिक्षक, राज्य आईसीटी पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक और विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि सुश्री मेनका ने कक्षा शिक्षण को बाल-केंद्रित, गतिविधि-आधारित एवं आनंददायक बनाने पर विशेष बल देते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाना हम सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आधारभूत साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु बच्चों के अधिगम स्तर के अनुरूप शिक्षण करने तथा सतत मूल्यांकन के माध्यम से प्रत्येक विद्यार्थी की प्रगति पर निरंतर ध्यान देने का सुझाव दिया। ए.आर.पी. (गणित) अवनीश यादव ने गणित शिक्षण को सरल, रोचक एवं प्रयोगात्मक बनाने के लिए अनेक व्यवहारिक सुझाव दिए। उन्होंने गतिविधि-आधारित शिक्षण, टीएलएम (TLM) के प्रभावी उपयोग तथा विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि नवाचारी शिक्षण पद्धतियाँ बच्चों में आत्मविश्वास एवं विषय के प्रति रुचि विकसित करती हैं। पर्यवेक्षण के दौरान दोनों ने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया तथा सहयोगात्मक वातावरण में कार्य करते हुए सीखने के परिणामों को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। राज्य पुरस्कृत शिक्षक, राज्य आईसीटी पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक और विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक डॉ. अमित शर्मा ने सुश्री मेनका एवं श्री अवनीश यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सहयोगात्मक, सकारात्मक एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ है। उनके सुझाव निश्चित रूप से विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे। कक्षा दो के कक्षाध्यापक अम्बरीष प्रकाश मिश्र तथा कक्षा छह की कक्षा अध्यापिका प्रीति यादव की कक्षाओं का पर्यवेक्षण किया गया। शैक्षिक परिचर्चा में अवनीश यादव, डॉ. अमित शर्मा, मेनका, डॉ. अखिलेश उपाध्याय, अम्बरीष प्रकाश मिश्रा, प्रीति यादव, आशा कुमारी, कपिल जायसवाल, ज्योति यादव, सुनीता त्रिपाठी, पूजा रानी, संदेश सिंह, रमा चंदेल, लक्ष्मी देवी सहित समस्त स्टाफ ने महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *