शीशगढ़ मे कुल्ली नदी मे बुजुर्ग महिला का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

शीशगढ़, बरेली। जनपद के थाना शीशगढ़ क्षेत्र मे शनिवार की सुबह कुल्ली नदी में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की शिनाख्त 65 वर्षीय भगवान देई निवासी गांव जाफरपुर के तौर पर हुई। मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राथमिक जांच मे भी डूबने से मौत होने की बात सामने आई है। शीशगढ़ थाने के इंस्पेक्टर ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। जानकारी के अनुसार भगवान देई के पति छिदम्मी लाल की मौत हो चुकी थी। उनके नाती राजा ने बताया कि दादी उसके साथ रहती थी। पिछले चार-पांच वर्षों से उनका मानसिक संतुलन ठीक नही था। वह बार-बार आत्महत्या करने की बात करती थी। राजा के मुताबिक कि शुक्रवार शाम चार बजे भगवान देई गल्ला लेने की बात कहकर घर से निकली थी। रात तक घर नही लौटने पर उसने खोजबीन शुरू की। सुबह उनका शव नदी मे पड़ा मिला। भगवान देई का बड़ा बेटा बब्लू ट्रक ड्राइवर है। दूसरा छोटा बेटा बिजली उर्फ नन्हें किन्नर है जो दिल्ली मे रहता है। उसने बड़े भाई के बेटे राजा को गोद ले लिया है। राजा गांव मे दादी के साथ ही रहता है। ग्रामीणों के अनुसार महिला के दोनों बेटे जब गांव मे रहते है तो आपस में झगड़ते रहते थे। जिससे भगवान देई परेशान रहती थी। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। वृद्धा एक-दो बार पहले भी जान देने का प्रयास कर चुकी थी। शीशगढ़ और इससे सटे इलाके में पिछले साल सिलसिलेवार तरीके से नौ महिलाओं की हत्या हुई थी। इन घटनाओं में कई समानताएं थीं। इन सबके पीछे साइको किलर होने की आशंका भी जताई गई थी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *