बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी फतेहगंज पश्चिमी भानुशंकर गंगवार के निर्देशन मे बीआरसी परिसर मे दिव्यांग बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप मे जिला अस्पताल बरेली से पहुंचे मेडिकल बोर्ड के चिकित्सकों ने दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया। कैंप में कुल 51 बच्चों का मेडिकल असेसमेंट किया गया। जिसमें 39 बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। प्रमाण पत्र बनने से बच्चों और उनके अभिभावकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलेगी। कैंप के सफल आयोजन मे विशेष शिक्षक रूप बसंत, श्रीराम यादव, संजीव कुमार, प्रदीप जायसवाल एवं ललित मोहन सहित बीआरसी कार्यालय के समस्त स्टाफ ने सहयोग किया।।
बरेली से कपिल यादव
