बरेली। समाजवादी युवजन सभा की जिला कार्यकारिणी में झील गौटिया लाल फाटक निवासी जितेंद्र यादव को जिला उपाध्यक्ष मनोनित किया गया है। उनका मनोनयन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति तथा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष डॉ मोहित भारद्वाज ने किया गया। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष से संगठन को मजबूत करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की गई है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।।
बरेली से कपिल यादव
