बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 83.95 फीसद मतदान हुआ। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू हुई, जो शाम चार बजे तक चलती रही। एसडीएम ने मतदान स्थलों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेती रही। कुल 162 मे से 136 शिक्षक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 91 पुरुष और 45 महिलाओं ने अपने-अपने मत अधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट भी मतदान की गतिविधियों का जायजा लिया। मतदान के दौरान मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। ब्लॉक परिसर के पास में भाजपा प्रत्याशी और सपा प्रत्याशी एवं निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने-अपने कैंप लगाकर। अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों के लिए जागरूक किया।
— बरेली से कपिल यादव
