शिकायतों के निस्तारण में न बरतें लापरवाही- डीएम

बरेली। तहसील सदर मे शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिसमें लोक निर्माण विभाग, आवास, पेंशन, सड़क, भूमि और राजस्व समेत कई विभागों से जुड़ी शिकायतें लेकर लोग पहुंचे। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शिकायतों के निस्तारण की स्थिति देखी और अधिकारियों को हर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण समाधान कराने के निर्देश दिए। 102 में से 16 राजस्व संबंधित शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। डीएम ने अधिकारियों के साथ समस्याओं को सुना। उन्होंने चेताया कि अगर कोई अधिकारी अपने स्थान पर प्रतिनिधि भेजता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जनता की शिकायतें सुनने के निर्देश दिए। कहा कि केवल शिकायत का निस्तारण दिखाना पर्याप्त नहीं है, शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी जरूरी है। लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी सिटी मानुष पारीक, एडीएम सदर इशिता किशोर, डॉ. अजमेरा सिंह, सीओ प्रथम आशुतोष शिवम, सीओ हाईवे देवेश सिंह, डीडीओ डीके यादव, पीडी सीपी श्रीवास्तव, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता भगत सिंह, अधिशासी अभियंता रुहेलखंड नहर खंड सर्वेश सिन्हा, डीपीओ मोनिका राणा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *