शाहजहांपुर मे फंदे से लटका मिला युवक का शव, प्रेमिका पर लगा ये आरोप

शाहजहांपुर। जनपद शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र के बतलैया गांव निवासी रोहित सिंह (30) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार रात उनका शव कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला। गले में रस्सी का फंदा पड़ा था। पिता का आरोप है कि शादी के बाद भी मदनापुर की लड़की बेटे का पीछा नहीं छोड़ रही थी, जिस कारण रोहित ने आत्महत्या कर ली। शिवनंदन सिंह ने बताया कि छोटे बेटे रोहित सिंह के मदनापुर थाना क्षेत्र की एक युवती से प्रेम-प्रसंग हो गया था। जानकारी होने पर चार माह पूर्व बेटे रोहित सिंह की शादी 27 अप्रैल को तिलहर क्षेत्र के एक गांव की युवती से कर दी कर दी थी। इसके बाद भी युवती बेटे का पीछा नहीं छोड़ रही थी। इससे नाराज होकर बहू अपने मायके चली गई थी। सोमवार की रात बेटा रोहित अपने कमरे में अकेला था। रात 11:30 बजे तक बेटा मोबाइल फोन पर चैटिंग कर उस युवती से बातें करता रहा। मंगलवार सुबह आठ बजे कमरे में गए तो देखा कि बेटा का शव पंखे के कुंडे से लटका हुआ था। आरोप है कि बेटे ने प्रेम-प्रसंग के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि भाई को वह लड़की परेशान कर रही थी। सुबह पिता जानवरों के लिए कमरे में रखा चोकर लेने गए तब घटना की जानकारी हुई। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि फोरेंसिक विभाग की टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए हैं। तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।।

शाहजहांपुर से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *