वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने लॉ कॉलेज के स्टूडेंट को बांटे स्मार्टफोन, बोले- आजादी दिलाने मे वकीलों का बहुत बड़ा रहा योगदान

बरेली। जनपद के क्लासिक लॉ कॉलेज मे रविवार को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कानून के विद्यार्थियों को वकीलों की विरासतों को संजोकर रखने का संदेश दिया। इसके बाद कॉलेज परिसर में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी का अ‍वलोकन किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि हमारी और जापान की स्थिति एक जैसी थी। दोनों की यात्रा एक साथ शुरू हुई लेकिन हम अंडर डेवलप कंट्री के रूप मे जाना जाता है जबकि जापान विकसित देश के रूप मे जाना जाता है। लेकिन वो दिन दूर नही जब पीएम मोदी के नेतृत्व मे हम सबसे आगे दिखेंगे। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की सोच बदली है। लोगों का नजरिया बदल गया है। दुनियाभर के लोग भी ये मानते हैं कि दुनिया के शीर्ष नेतृत्व में भारत उभरा है। हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि एक प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि एक रुपया भेजते हैं तो 15 पैसे पहुंचते है। अगर पीएम मोदी नही होते जीरो बैलेंस खाता नही होता। 50 करोड़ से ज्यादा अकाउंट खुले है। दो लाख करोड़ से ज्यादा उनमें रुपये जमा हैं। किसानों को सम्मान निधि, पीएम आवास योजना की राशि सीधे खातों में पहुंच रही है। सुरेश खन्ना ने लॉ के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी दिलाने में वकीलों का बहुत बड़ा योगदान रहा। आप एक शानदार इतिहास की विरासत है। योग्य वारिस वो होता है जो अपनी विरासत को संभाल कर रखें। आपके द्वारा कोई ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए, जिससे ये पेशा बदनाम हो। हड़ताल करें तो ऐसा न करें, जिससे किसी का नुकसान हो। कार्यक्रम के दौरान सांसद संतोष गंगवार, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, महापौर डॉ उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक राघवेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *