लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री जी के मन की बात व मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

बरेली – रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सनराइज पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डा0 अरूण कुमार व महानगर महामंत्री अधीर सक्सेना के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनी।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को ध्यानपूर्वक सुना व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई इस इस अवसर कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए डा0 अरूण कुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक कुशल राजनीतिज्ञ मानवता वाद विचारधारा के प्रस्तावक भारतीय जनता पार्टी के अग्रदूत व भारतीय जन संघ राजनीतिक दल के नेता व सरल व्यक्तिगत के धनी महापुरुष थे उनकी कुर्बानी देश हमेशा याद रखेगा उनकी जयंती पर हम उन्हें नमन करते हैं।

इस अवसर पर वार्ड 46 के पार्षद पति अशोक गंगवार,पूर्व वार्ड सेक्टर संयोजक वीरेंद्र कुमार मौर्य, मंडल महामंत्री रामपाल गंगवार,तरूण गंगवार,राजेंद्र मौर्य,मंडल मंत्री ब्रजेश ठाकुर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम उपरांत विजय मिश्रा जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।