राष्ट्र जागरण युवा संगठन का 8वें स्थापना दिवस पर किया समाजसेवियों का सम्मान

राष्ट्रीय उन्नति के लिए युवाओं का भी योगदान जरूरी :- अमित भारद्वाज

बरेली – आरजेवाईएस ग्रुप एवं राष्ट्र जागरण युवा संगठन ने अपने सफल 8 वर्ष पूर्ण होने पर आज स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह के रूप में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन व पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार एवं राष्ट्रीय संरक्षक डॉ पवन सक्सेना तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। फिर राष्ट्र जागरण युवा संगठन के अध्यक्ष अमित भारद्वाज और संस्थापक सचिव सौरभ शर्मा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पूरे सात राज्य- 30 जिलों में विस्तार हेतु पद अधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया, जिनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय पाठक मुंबई महाराष्ट्र, राष्ट्रीय सचिव अमित शर्मा संजू भैया, आदि रहे । इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों में एडवोकेट पंकज मिश्रा को विधि सलाहकार एवं विशाल मल्होत्रा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इसके अलावा बरेली मंडल में युवा संगठन का विस्तार करते हुए मंडल प्रभारी आलोक सक्सेना, मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, मंडल महामंत्री अंकुर चौहान, संयोजक संजय चड्डा जिला प्रभारी आकाश सक्सेना, जिलाध्यक्ष पारस गुप्ता नियुक्त किए गए। महिला मोर्चा में प्रदेश प्रभारी सॉबोधनी कटिहा , प्रदेश महामंत्री महिला दिव्या गुप्ता , प्रभारी ममता चौहान, मंडल अध्यक्ष अनुराधा शर्मा, महा मंत्री नीमा भण्डारी, जिलाध्यक्ष तृप्ति शुक्ला, प्रभारी प्रिया कश्यप, महामंत्री प्रियंका कपूर, युवा मोर्चा महिला जिलाध्यक्ष आरती गुप्ता, संयोजक प्रियंका मिश्रा,महानगर अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता, महानगर संयोजक सुरक्षा रस्तोगी, अध्यक्ष तेजेन्द्र कौर, महामंत्री अनुराधा सक्सेना, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बलराम कश्यप, महामंत्री अनिल मिश्रा, जिलाध्यक्ष सोनू शर्मा, महामंत्री शैलेश सक्सेना बनाया गया। संगठन से काफ़ी समय से जुड़े सहभागी जीतू देवनानी, हरमीत सिंह, हरजीत सिंह लाली, हर्ष साहनी, कौशल सारस्वत, अतुल कपूर, राजीव खुराना, सुनील पांडे, रचित अग्रवाल एवं संगठन के संस्थापक सदस्य नितेश शर्मा, अमोल शर्मा, निखिल शर्मा, आशुतोष शर्मा, आशीष मौर्य, सचिन श्याम भारतीय, पंकज शर्मा आदि को सम्मानित किया गया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण हेतु महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्वनी चौधरी मध्य प्रदेश द्वारा एवं फरहत नकवी राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया ।। कमल जगवानी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस के बाद कमल जगवानी ने रमाकांत शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष आगरा, अमित शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बरेली, पंकज पांडे प्रदेश महामंत्री बरेली, राकेश कश्यप प्रदेश सचिव, गौरव गुप्ता प्रदेश संगठन मंत्री, ओमबीर गुर्जर प्रदेश संयोजक, नीतीश मध्य प्रदेश प्रवक्ता, गोविंद ज्ञानी प्रदेश संयुक्त सचिव, आशीष चड्डा मुरादाबाद, दीपक सक्सैना गाजियाबाद, श्रवण कौशल फर्रुखाबाद, अनु जुनेजा राठौर, बगदाराम सक्सेना को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम का विशेष संचालन वरिष्ठ कवि रोहित राकेश तथा सचिन श्याम भारतीय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।