शुभम साहित्यिक मेमोरियल संस्था ने साहित्यकारों का किया सम्मान

बरेली। शुभम मेमोरियल साहित्यिक सामाजिक जन कल्याण समिति के तत्वावधान मे साहित्यिक अनुष्ठान का आयोजन गांधी नगर के सभागार मे शुभम और राघव कांत जौहरी की याद मे किया गया। जिसमे नगर के साहित्यकार और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े एमआर यदुवंशी, रवींद्र कुमार मिश्रा और कवि राम कुमार कोली को उनके साहित्य और पत्रकारिता मे उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार ने सम्मान स्वरूप प्रशस्ति-पत्र और स्मृति- चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम अध्यक्ष देवेन्द्र देव, विशिष्ट अतिथि मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, समाज सेवी जेसी पालीवाल, अनिल कुमार, एडवोकेट, संस्थापिका सत्यवती सिंह सत्या, चित्रा जौहरी, विनय सागर, रणधीर प्रसाद गौड़, राममूर्ति गौतम “गगन”, शिव शंकर यजुर्वेदी, उपमेन्द्र कुमार सक्सेना, रामशंकर प्रेमी, चंद्रा लखनवी, रामकुमार भारद्वाज अफरोज, एसए सोटा, रामप्रकाश ओज, मोहन चंद्र पांडेय, ब्रजेन्द्र अकिंचन, राजेश शर्मा,प्रकाश निर्मल, रीतेश साहनी सहित अनेक कवियों ने अपनी कविता के माध्यम से रंग बिखेरे। संचालन आकाशवाणी के उदघोषक रवींद्र मिश्रा ने किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।