रेल कर्मियों की चौथे दिन जारी रही भूख हड़ताल

बरेली। ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन और नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के नेतृत्व मे पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जंक्शन पर पिछले चार दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा है। गुरुवार की सुबह 9 से शाम 5 बजे तक यूनियन के पदाधिकारी और कर्मचारी, सदस्य भूखे रहकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। शाखा अध्यक्ष मुशर्रफ खान, शाखा मंत्री राजेश दुबे का कहना है कि यह प्रदर्शन 11 जनवरी तक चलेगा। केंद्र सरकार से पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लड़ाई चल रही है। तमाम कर्मचारी संगठन भी अपने मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी भूख हड़ताल व प्रदर्शन को अन्य संगठन का भी सहयोग मिल रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *