राम मंदिर के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा

अयोध्या- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के पहले CEO के रूप में सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी है। भारतीय वायुसेना में करीब 40 वर्षों का अनुभव रखने वाले जितेंद्र मिश्रा प्रशासन, संचालन और सुरक्षा मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं।जितेंद्र मिश्रा ने 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना में फाइटर पायलट के रूप में कमीशन लिया था। उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी, एयर फोर्स टेस्ट पायलट्स स्कूल, अमेरिका के एयर कमांड एंड स्टाफ कॉलेज और ब्रिटेन के रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज से प्रशिक्षण लिया। उनके पास 3 हजार घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है। वे फाइटर स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर, टेस्ट पायलट, ASTE के कमांडेंट और Deputy Chief of Integrated Defence Staff जैसे अहम पदों पर रहे। जनवरी 2025 में उन्होंने IAF Western Air Command के AOC-in-C का पद संभाला था। उन्हें अति विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *