रामपुर-लालकुआं रेलखण्ड के नव विद्युतीकरण का सीआरएस ने किया निरीक्षण

बरेली। रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्वोत्तर परिमंडल) मोहम्मद लतीफ खान ने मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत के साथ बुधवार को इज्जतनगर मंडल के नव विद्युतीकृत रामपुर-लालकुआं रेल खंड का ट्रेन द्वारा गहन निरीक्षण किया। इसके पश्चात् खान ने लालकुआं से रामपुर तक गति परीक्षण भी किया। निरीक्षण स्पेशल लालकुआं से लगभग 66 किमी की दूरी 55 मिनट में तयकर रामपुर पहुंची। इस दौरान निरीक्षण गाड़ी को 100 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ाया गया। विद्युतीकरण का कार्य माह सितम्बर 2021 मे प्रारम्भ किया गया था और इसकी अनुमानित लागत 75 करोड़ है। निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त ने रामपुर-लालकुआं रेल खंड के मध्य पड़ने वाले चमरऊआ एवं बिलासपुर रोड  रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध स्टेशन मास्टर पैनल, पैदल उपरिगामी पुल, कर्व, समपारोें, पुलों, सब स्टेशन पाॅवरों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे, मुख्यालय गोरखपुर से प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एके शुक्ला, मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर पंकज जयसवाल, महाप्रबंधक (इरकान) संजीव कुमार, कार्यकारी निदेशक (इरकान) सुभाष चंद्र, सलाहकार (इरकान) डीजी प्रसाद सहित इरकान एवं मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *