बरेली। अपर जिलाधिकारी नगर डा. आरडी पाण्डेय ने कहा कि वाहन चलाते समय धैर्य बनाए रखना अति आवश्यक है। इसके लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए। घायल को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल मे किसी प्रकार समस्या उत्पन्न नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घायलों को भर्ती होने के उपरांत तत्काल उनके परिजनों को जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि स्पीड ब्रेकर पर सफेद रंग से पट्टी बनाई जाए ताकि वाहन चालकों को स्पीड ब्रेकर दूर से ही नजर आ जाए। अपर जिलाधिकारी नगर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे जिला सड़क सुरक्षा समिति बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। अपर जिलाधिकारी नगर डा. आर.डी. पाण्डेय ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में अधिक संख्या मे दुर्घटनाएं गड़ियों के कारण हो रही है। जिसमें सुधार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर कच्चे डिवाइडर बने हैं उन्हें ठीक कराकर पक्के बनवाये जायें। उन्होंने कहा कि अभी भी हिट एण्ड रन के मामले लम्बित है। उनका शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने पीडब्लूडी विभाग को निर्देश दिए कि जिन सड़कों के गड्ढे अभी तक नही भरे गए है। उन सभी सड़कों के गड्ढों को शीघ्र भरा जाए। बैठक मे पुलिस अधीक्षक यातायात राम मनोहर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी दिनेश कुमार, सहायक परिवहन अधिकारी जय प्रकाश प्रकाश गुप्ता सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
