बरेली। शहर के सुभाषनगर के हरे राम नवदुर्गा मंदिर में हरे राम ग्वाल-बाल भगवती सेवा समिति की ओर से 46 वां वार्षिकोत्सव कृष्ण लीला समारोह के रूप में मनाया जा रहा है। रविवार को संस्था ने राधाकृष्ण शोभायात्रा का आयोजन किया। जिसका शुभारंभपंडित कौशल शर्मा के वैदिक मंत्रोच्चारण व संस्था अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र कुमार शर्मा के भगवान कृष्ण की आरती के बाद हुआ। पूजा डॉ. यशवर्धन शर्मा, इंजीनियर वरुण शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, शंकर लाल कश्यप एवं राजेंद्र कुमार ने की। भगवान श्री राधाकृष्ण, बलराम आदि देव स्वरूपों की झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बाल कलाकारों ने उत्साह के साथ भाग लिया। शोभायात्रा दुर्गा चौक, बदायूं रोड, राजीव कॉलोनी आदि स्थानों से होती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। बैंडबाजों के साथ मनमोहक झांकियां चल रही थीं। शोभायात्रा में आगे संकीर्तन करते हुए वरुण, यशवर्धन, अंकित, पंकज, डॉ. पूनम, ब्रह्मा, ममता आदि भक्तगण चल रहे थे। विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान राधाकृष्ण के जयकारे गूंजते रहे। लोग उत्साहित नजर आए। संचालन अनिल सक्सेना एवं कपिल सक्सेना ने किया। वीरेन्द्र लालवानी ने प्रसाद वितरित किया। शोभा यात्रा का स्वागत भारतेंद्र सिंह, मिथिलेश स्वर संसार, अनिल सक्सेना आदि ने किया।।
बरेली से कपिल यादव
