बरेली। जन्माष्टमी को लेकर बाजार में रौनक छाने लगी है। मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। दुकानें कान्हा के गहनों और वस्त्रों के साथ सज गई हैं। माखन मटकी, झालर, मोरपंखी से सजे झूले ग्राहकों का ध्यान खींच रहे है। 5 सितंबर को जन्माष्टमी है। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सुभाषनगर के दुकानदार शैकी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के लिए बड़े से छोटे तक के आकार की आकर्षक महंगी पोशाक, श्रृंगार सामग्री 1200 से 1700 रुपये में उपलब्ध है। कान्हा के लिए रेशमी और जरीदार कपड़ों से तैयार पोशाकों के साथ मोती, कुंदन और चमकीले पत्थरों से सजे आभूषण भी शामिल हैं। दुकानदार तेजस ने बताया कि मुकुट, हार, कंगन, बाजूबंद, पायल और बांसुरी के अलावा कान्हा के श्रृंगार के लिए अन्य सामान भी बाजार में उपलब्ध है। घरों में लड्डू गोपाल की झांकी सजाने के लिए मटकी, लाइट वाली झालर और छोटे-बड़े झूलों की भी खरीदारी की जा रही है। बाजारों में सजावटी सामग्री से बने झूले उपलब्ध है।।
बरेली से कपिल यादव
