रहपुरा जागीर के ग्रामीणो ने बीजेपी सांसद व विधायक का किया विरोध, ग्राम समाज की 850 बीघा जमीन पर कब्जे का है मामला

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। सम्मेलन से लौटते हुए सांसद व क्षेत्र के विधायक रहपुरा जागीर के ग्रामीणों से बात करने पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्कूल के सामने ही रोककर विरोध करना शुरू कर दिया। जिसस दोनों तरफ जाम लग गया। ग्रामीणों ने ग्राम समाज की 850 बीघा जमीन पर दबंगों के अवैध कब्जे के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार व क्षेत्रीय विधायक डॉ डीसी वर्मा को जमीन कब्जाने वाले दबंगों के खिलाफ भूमाफिया घोषित करने की मांग की। इसके साथ ही ग्रामीणों ने विधायक पर दबंगों को राजनीतिक संरक्षण देने के आरोप लगाया। गांव वालों का कहना था कि उनके साथ जनप्रतिनिधि अच्छा बर्ताव नही करते है। पूरे गांव पर माफिया लोगों ने तमाम जमीन कब्जा कर रखी है। माफियों पर विधायक का संरक्षण प्राप्त है इस बजह से गांव की जमीन कब्जा मुक्त नही हो पा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के घूरे सड़क पर पड़ रहे है। पंचायत घर नही है। इस प्रकार की विभिन्न समस्याएं हैं जबकि यह गांव लंबे समय तक सांसद आदर्श योजना के तहत चयनित है फिर भी काम नही हुये। पानी की टंकी लगी तो सारी गलियों में लीक को रही है। इस बजह से गांव की गलियां दलदल बनी हुई है। गांव का मुख्य मार्ग की सड़क जर्जर है। विरोध करने वालों मे गांव के तीरथराम और पूर्व प्रधान उदय पाल सहित तमाम लोग शामिल थे। जबकि केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि अधिकारियों से बात कर गांव की समस्या का शीघ्र हल निकाला जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से भी समस्या के हल करने में सहयोग की अपील की। ग्रामीणों ने जवाबी सवाल किया कि हाईकोर्ट का स्टे चंद कब्जेदार लाए है। बाकी कब्जों को क्यों नहीं हटाया जा रहा है। सांसद व विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि अवैध कब्जे की निष्पक्ष कार्रवाई कराई जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *