बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। नगर के रामलीला ग्राउंड मे शुक्रवार को हुये भाजपा पिछड़ा मोर्चा सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कश्यप ने कहा कि 60 प्रतिशत संख्या वाला पिछड़ा वर्ग, भाजपा के साथ है। उन्होंने पिछड़ों से आह्वान किया कि सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारी पर लग जाएं, पीएम मोदी ने पिछड़ों को केंद्र में 27 प्रतिशत और पिछड़े गरीबों को 10 प्रतिशत एमबीबीएस मे आरक्षण दिया है। उन्होंने कहा पिछड़ा वर्ग भाजपा के साथ है, इसलिए विधानसभा चुनाव मे भाजपा सबसे ज्यादा सीटे जीतेगी।मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा सरकार मे अपराधी उत्तर प्रदेश से पलायन कर चुके हैं। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमारा नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी और योगी कर रहे है। विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि 100 प्रतिशत वोट में 60 हमारा है, बाकी सब में बंटवारा है। भाजपा किसी एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है जो मेहनत करेगा, जो ईमानदार होगा वह निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा। राजस्व राज्यमंत्री छत्रपाल गंगवार ने कहा कि सबसे पहले मायावती की सरकार आई उसमे भ्रष्टाचार हुआ। उसके बाद समाजवादी पार्टी मे झूठे मुकदमे लिखे गए। कहा कि इस सरकार में बहू बेटियां सुरक्षित है। विधायक बहोरन लाल मौर्य ने कहा कि मोदी और योगी सरकार पिछड़ा वर्ग को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लेकर लगातार प्रयासरत है। सम्मेलन मे विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, पूर्व मंत्री धर्मपाल सिंह, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र विक्रम सिंह, विशाल गंगवार, तेजेश्वरी सिंह, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, वीर सिंह पाल, कुलमोहन अरोड़ा ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन नरेंद्र गंगवार ने किया। क्षेत्र के विधायक डॉ डीसी वर्मा ने सम्मेलन मे आए अतिथिगणों व जनता का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कृष्णपाल मौर्य चेयरमैन, गुलशन आनंद, अजय सक्सेना, ममता गंगवार, राजकिशोर कश्यप, सोमबीर गुर्जर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजीव गुप्ता, जीतू गुप्ता, मंजू कोरी, संजय चौहान सहित जिले भर से आए सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
