बरेली। मोहर्रम के जुलूस में तख्त लेकर जा रहे सात लोग करंट से झुलस गए। शनिवार की रात आठ बजे की घटना बताई जा रही है। सभी जख्मियों को गंभीर हालत मे अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद तख्त को वहीं रख दिया गया। शहर से लेकर देहात तक में तख्त, ताजियों, और अलम का जुलूस निकाला जा रहा था। मगर इसी बीच शहर के थाना बारादरी क्षेत्र के हरुनगला की तरफ से आने वाला तख्त फाइक एंक्लेब कालोनी के पास हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे तख्त मे करंट उतर आया। जिसके चलते सात ताजिएदारों को करंट लग गया। इससे अफरा तफरी मच गई। तख्त के साथ चलने वाले पुलिस कर्मियों ने बिजली विभाग को सूचना दी। इसके बाद लाइन की सप्लाई बंद कराई गई। बिजली करंट से झुलसे लोगों को पीलीभीत बाईपास पर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज को भर्ती किया गया है। हरुनगला के तख्त का जुलूस कैंट थाना क्षेत्र के उमरिया गांव में स्थित कर्बला मे जा रहा था। इंस्पेक्टर बारादरी अभिषेक सिंह ने बताया कि हारुनगला का तख्त का जुलूस उमरिया गांव की कर्बला जा रहा था। तख्त ऊंचा होने के कारण फाइक एंक्लेब कालोनी के पास हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इसलिए जुलूस में शामिल कुछ लोग झुलस गए थे। उनको इलाज के लिए आला हजरत अस्पताल में भर्ती किया गया है। इलाज के बाद हालत में सुधार है।।
बरेली से कपिल यादव