बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। शाही रोड स्थित मैरिज हॉल के संचालक ने चार लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट करने के साथ तमंचे से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन पिता-पुत्र समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला भिटौरा निवासी जतिन चौहान के अनुसार शनिवार देर शाम उमेश पाठक, उसके बेटे तुष्येंद्र पाठक व चमन पाठक तथा आदित्य चौहान मैरिज हॉल पहुंचे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर एक आरोपी ने 315 बोर के तमंचे से उस पर फायर कर दिया। तमंचे से गोली नही चलने के कारण वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ काम करने वाले लोगों से भी मारपीट की। जतिन ने तुष्येंद्र पाठक पर शराब के नशे मे हमला करने और पूर्व मे भी अभद्रता करने का आरोप लगाया है। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच मे आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव
