अगले बरस तू जल्दी आ की कामना कर विदा किए गए गणपति बप्पा मोरया

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। रविवार को गणेश चतुर्थी पर मोहल्ला लोधीनगर स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर पर विराजमान की गई गणेश प्रतिमा को अबीर-गुलाल उड़ाते हुए ढोल ताशों की धुन के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ गंगा मे विसर्जित किया गया। श्रद्धालुओं ने गजानन गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष लगाते हुए अगले बरस जल्दी आने की कामना की। आयोजक गौरव मौर्य ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर पत्नी संगीता मौर्य के साथ विधि-विधान से गणपति प्रतिमा स्थापित कराई गई थी। सात दिनों तक मंदिर में प्रतिदिन आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण हुआ। रविवार दोपहर मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा मुख्य बाजार होते हुए पिथुपुरा गंगा घाट पहुंची। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। अंशु मौर्य, दिनेश मौर्य, कुनाल मौर्य, सोनू मौर्य, गगन मौर्य, धीरज शर्मा, पंकज शर्मा, प्रमोद, डॉ मुदित प्रताप सिंह समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *