वरिष्ठ रंगकर्मी और साहित्यकार लक्ष्मी नारायण सरस का निधन

बरेली- वरिष्ठ रंगकर्मी और साहित्यकार लक्ष्मी नारायण सरस का 80 वर्षा में निधन हो गया। आप स्वर्गीय बुद्धसेन के सुपुत्र थे और कालीबाड़ी निवासी थे। वर्तमान में आप कई वर्षों से कर्मचारी में रह रहे थे। आप भूतपूर्व बैंक मैनेजर थे अपने जीवन काल में आपने 27 नाटकों का लेखन, निर्देशन, अभिनय, लगभग 250 नाटकों का सृजन और पूरे भारतवर्ष में नाटकों का मंचन किया था। सरस जी ने 300 कविताएं, 250 से अधिक लेखों को लिखा था जो कि विभिन्न समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई थीं। आपको बिहार, उड़ीसा, धामपुर, गुरूग्राम, हिमांचल के कांगड़ा, शिमला में लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड और अनेकों स्थानीय पुरस्कार मिले थे। आपके अनेको इंटरव्यू आकाशवाणी बरेली और दूरदर्शन में प्रसारित हुए थे। सरस जी संघ के कार्यकर्ता भी थे। उनके निधन पर रंगकर्मी देवेन्द्र रावत, पप्पू वर्मा, संजीव सक्सेना, सुशील सक्सेना, मोहम्मद परवेज़, ऋषि रंजन सिंह, सुनील धवन, राजीव शर्मा टीटू, शैलेन्द्र आजाद आदि ने दुःख प्रकट किया और बरेली रंगकर्म के क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *