मानव सेवा क्लब का 17वां स्थापना दिवस, निस्वार्थ सेवा का लिया संकल्प

बरेली। मानव सेवा क्लब का 17वां स्थापना दिवस और शपथ ग्रहण समारोह  रोटरी भवन मे मनाया गया। मानव सेवा क्लब के संरक्षक प्रो. एनएल शर्मा ने सदस्यों को निस्वार्थ भाव से समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करने की शपथ दिलाई। उन्होंने क्लब की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. आरपी सिंह और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकांत त्रिपाठी ने मानव सेवा क्लब के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्लब ने पूरे वर्ष के कार्यकाल में 75 सेवा के कार्य करके एक कीर्तिमान स्थापित किया। सिविल सर्विसेज मे उत्तीर्ण होने पर क्लब की मेम्बर प्रीती सक्सेना के पुत्र तनुज कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। क्लब मे 7 नए सदस्य जुड़े। इससे क्लब में सदस्यों की संख्या 100 पार कर गई। नए जुड़े सदस्यो को क्लब की पिन और एक स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। पत्रकारों को शाल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। क्लब की वार्षिक पत्रिका मानव दर्पण का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। मानव सेवा मे उल्लेखनीय योगदान के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। क्लब के सदस्य इं. केबी को उनकी 75वीं वर्षगांठ पर बधाई दी। कार्यक्रम का कुशल संचालन क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। सभी का आभार अभय सिंह भटनागर ने व्यक्त किया। प्रमुख रूप से डा. सुरेश रस्तोगी, ए एस अग्रवाल, इं. डीडी शर्मा, मुकेश सक्सेना, कल्पना सक्सेना मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *