महिला के साथ ससुर ने किया दुष्कर्म, एसएसपी से लगाई गुहार

बरेली। एक महिला ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। यही नही उसे मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने अपने ससुर के इस कृत्य की शिकायत एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। थाना बारादरी के नवादा शेखान पुराना शहर की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसका पति सब्जी बेचने का काम करता है। उसका पति घर पर नहीं था। इस दौरान कुछ दिन पहले उसकी सास व देवर ने उसके साथ मारपीट की थी। दो दिन बाद जब उसके ससुर घर पर आए तो उसने ससुर को सारी घटना बताई। इस दौरान उसके ससुर ने शराब पी रहे थे। कुछ देर बाद उसके ससुर ने दरवाजे की कुंडी लगा ली और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। साथ ही उसे धमकी दी कि अगर वह किसी से शिकायत करती है तो उसे जान से मार दिया जाएगा। गुरुवार को महिला ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *