बरेली। जिले में रविवार को होने वाले महावृक्षारोपण अभियान से पहले शनिवार को शासन स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की गई। विकास भवन सभागार में प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास एवं अभियान के नोडल अधिकारी सौरभ बाबू ने अधिकारियों के साथ बैठक कर पौधरोपण की तैयारियों का जायजा लिया। प्रमुख सचिव ने सभी विभागों को समय पर और गुणवत्ता के साथ पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि सभी विभागों को दिए गए लक्ष्य के अनुसार गड्डों की खुदाई और पौधों का उठान पूरा कर लिया गया है। अभियान के तहत रविवार को जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। बैठक में विभागवार पौधों के उठान, पौधरोपण स्थलों और पिछले वर्षों में लगाए गए पौधों की मौजूदा स्थिति की भी समीक्षा की गई। प्रमुख सचिव ने अधिकारियों से कहा कि सभी रोपण स्थलों पर कर्मचारी और श्रमिक समय से पहुंचें। पौधरोपण के साथ संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया। डीएम अविनाश सिंह ने अफसरों को क्षेत्रों में समय से पहुंचकर ‘एक पेड़ व मां के नाम’ अभियान को सफल व बनाएं और विभागों को आवंटित प्र लक्ष्य हर हाल में पूरा करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास ज अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
