भुता, बरेली। जनपद के थाना भुता क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल की एक शिक्षामित्र ने इंचार्ज प्रधानाध्यापिका के पति पर स्कूल में पढ़ाने का आरोप लगाया है। इसका वीडियो बनाकर वायरल किया है। मामला प्राथमिक विद्यालय अहिरोला का है। शिक्षामित्र जगरानी ने आरोप लगाया कि शनिवार को बारिश के कारण वह लगभग 20 मिनट की देरी से विद्यालय पहुंचीं। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ने उपस्थिति रजिस्टर पर उनके हस्ताक्षर नहीं करने दिए। उनका आरोप है कि विद्यालय के प्रशासनिक कार्यों से लेकर शिक्षण व्यवस्था तक में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका के पति हस्तक्षेप करते हैं। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका उमा ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि शिक्षामित्र अक्सर देर से विद्यालय आती हैं। शनिवार को देरी से आने के कारण उपस्थिति रजिस्टर में उनके नाम के सामने लाइन खींच दी गई थी, जिससे नाराज होकर उन्होंने वीडियो बनाकर अनर्गल आरोप लगाए हैं।।
बरेली से कपिल यादव
