मनरेगा में नियुक्त महिला मेटों ने जिलाधिकारी को प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

हमीरपुर| 20 सितंबर मनरेगा में नियुक्त किए गए महिला मेटो नें मुख्यालय आकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के बाद एक ज्ञापन जिलाधिकारी सौंपा | ज्ञापन में महिला मेटो का भुगतान समय से करने की मांग की गई | जिला अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि महिला मेटो के नियुक्ति शासन द्वारा जून 2021 में की गई थी| मनरेगा के तहत इनको ₹320 प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान का वायदा किया गया था | किंतु 2 वर्ष से अधिक का समय बीतने के बाद भी जिन महिला मेटो से कार्य कराया गया है उनको किसी प्रकार का भुगतान नहीं किया जा रहा | महिला मेटो को ग्राम पंचायत में 100 दिन के कार्य की जिम्मेदारी एवं कार्य स्थल में मजदूरों की उपस्थिति| और उनके देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई थी| इसके बावजूद महिला मेटो के साथ अन्याय व शोषण किया जा रहा है | महिला मेटो ने जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है | महिला मेटों ने चेतावनी देते हुए यही कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान ना होने पर वह संवैधानिक तरीके से धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल के लिए मजबूर होंगी | ज्ञापन देते समय रंजना ग्राम ककरऊ, सुनीता ग्राम जखेला, जय देवी ग्राम चकोठी, नीलम यादव बेरी, ममता झलोखर, जुलेखा खातून ग्राम करगवा, हेमा ग्राम महुहर, कंचन देवी कल्ला, मैत्री देवी बरुआ, आकांक्षा, अनुपा देवी खड़ेही जार, नजमा बानो ग्राम इगोटा, शकुंतला टिकरौली, रीना ग्राम पवई, सुधारानी आदि महिला मेट मौजूद रही |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *